आज हम आपको Pua Recipe In Hindi के बारे में बताने वाले है। पुआ या मालपुआ उत्तर भारत में खाई जाने वाली एक फेमस स्वीट डिश है।
राजस्थान, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में तो त्योहारो के अवसर पर घरो में पुआ बनते हुए मिल जाएगा। पुआ रेसिपी को बिहार में बहुत चाव से बनाकर खाया जाता है।
पुआ रेसिपी जितनी खाने में स्वादिष्ट होती है इसको बनाना भी उतना ही आसान होता है। पुआ बनाने की विधि के लिए आपको आटा का चीनी डालकर घोल तैयार किया जाता है और फिर तेल में फ्राई किया जाता है। हमने आपको निचे डिटेल से बताया है की पुआ कैसे बनता है।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 10 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 10 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 से 4 लोगो के लिए
Pua Recipe Ingridients – पुआ रेसिपी के लिए सामग्री
पुआ बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Atta Pua Recipe Ingridients | Quantity |
आटा | 2 कप |
चीनी पाउडर | 1 कप |
इलायची पाउडर | 1 टी स्पून |
सौंफ | 1 टी स्पून |
दूध | 2 कप |
तेल (तलने के लिए ) | जरुरत के हिसाब से |
बादाम (वैकल्पिक) | 5-6 टुकड़े किए |
आटा के पुआ बनाने की विधि – Pua Recipe In Hindi
आटा के पुआ बनाने की विधि के लिए निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे।
Step 1. सबसे पहले आपको एक कटोरे में आटा, चीनी पाउडर और सौंफ को डाल लेना है।
Step 2. अब आपको इसमें थोड़ा थोड़ा दूध डालकर अच्छे से मिलते हुए घोल तैयार कर लेना है।
Step 3. इसके बाद आप इसमें बादाम के टुकड़े और इलायची पाउडर को डाले और चमचे से मिला ले और तैयार किये घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दे।
Step 4. कुछ समय बाद आप देखने तो आपको घोल गाढ़ा दिखाई देगा। आप इसको पतला करने के लिए थोड़ा दूध डालकर मिलाये।
Step 5. आप फोटो में देख सकते है की घोल को कितना पतला रखना है।
Step 6. अब आपको एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लेना है।
Step 7. जब तेल गर्म हो जाए तो चमच की सहायता से थोड़े थोड़े घोल को तेल में डाले और दोनो साइड से पलट कर अच्छे से पका ले।
Step 8. इसके बाद आप पुआ को एक प्लेट में निकाल कर पिस्टे और बादाम के टुकड़े डालकर अच्छे से गार्निश कर ले।
इस तरह आपका आटा के पूछा रेसिपी बन कर तैयार है। आप इसको छोटे बच्चो या बड़ो किसी को भी सर्व करो और तारीफे पाओ।
आटा के पुआ बनाने के लिए सुझाव।
- अगर आप दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो सिंपल पानी का इस्तेमाल कर सकते है।
- पुआ रेसिपी बनाते समय कुछ लोग पहले चीनी को पानी में मिला लेते है और फिर आटा में मिलते है।
- आप चाहे तो नारियल का बुरादा भी घोल के अंदर डाल सकते है।
- घोल को थोड़ा पतला ही रखना है।
- अगर आप चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते है तो गुड़ को डाल सकते है।
मैदा का पुआ बनाने की विधि
मैदा पुआ भी बहुत से जगह पर काफी मात्रा में खाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको मैदा में दूध, चीनी डालकर घोल को तैयार कर लेना है और फिर कढ़ाई में तेल डालकर तल लेना है।
सूजी का पुआ बनाने की विधि
कुछ लोग सूजी पुआ रेसिपी को ज्यादा पसंद करते है। सूजी पुआ बनाने की विधि में आटा या मैदा की जगह सूजी का इस्तेमाल लिया जाता है। इसके अलावा ऊपर दिए हुए स्टेप्स एक जैसे है।
चावल के पुआ बनाने की विधि
कुछ लोग चावल खाना पसंद करते है। ऐसे में चावल का पुआ रेसिपी को ज्यादा बनाते है। चावल के पुआ बनाने की विधि भी आटा का पुआ बनाने की विधि की तरह है बस इसमें चावल के आटा का इस्तेमाल किया जाता है।
Pua Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Pua Recipe In Hindi पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से पुआ बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की आटा के पुआ रेसिपी कैसे बनाए या फिर पुआ कैसे बनता है। ऐसी डिश के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रहे।