मिष्टी दोई रेसिपी (विधि) – Mishti Doi Recipe In Hindi

4.6/5 - (9 votes)

Mishti Doi Recipe बंगाल में खाई जाने वाली एक पसंदीदा मिठाई है। इसको बंगाल ही नहीं बल्कि सभी जगह पसंद किया जाता है। आप चाहे दिल्ली में हो या साउथ इंडिया में मिष्टी दोई रेसिपी को खाने वालो की संख्या हर जगह देखने को मिल जायेगी।

मिष्टी दोई को बनाने के लिए दूध को गाढ़ा किया जाता है और इसमें चीनी या गुड़ डालकर जमाया जाता है। साधारण शब्दो में बताये तो mishti doi recipe एक तरह का दही होता है जिसको चीनी डालकर कुल्हड़ में जमाया जाता है।

अगर आप भी मिष्टी दोई बनाने की विधि या मिष्टी दोई सामग्री के बारे में जानना चाहते है तो हमने इस आर्टिकल में डिटेल्स से सभी जानकारी बताई है। तो चलो आपको बताते है की बंगाली मिष्टी दोई रेसिपी कैसे बनाते है या फिर मिष्टी दोई रेसिपी कैसे बनती है।

Mishti Doi Recipe In Hindi

  • तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
  • बनने में लगाने वाला समय – 10 घंटे
  • कितने लोगो के लिए बनेगा – 2 से 3 लोगो के लिए

Mishti Doi Ingridients – मिष्टी दोई बनाने की सामग्री

मिष्टी दोई बनाने की विधि के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।

Mishti Doi IngridientsQuantity
दूध फुल क्रीम1 लीटर
इलायची पाउडर 1 टी स्पून
चीनी 150 ग्राम
पिस्ता लम्बे कटे6-7
दही2 टी स्पून

मिष्टी दोई रेसिपी – Mishti Doi Recipe In Hindi

  • Step 1. सबसे पहले आप दूध को एक कढ़ाई में डालकर गर्म करे।
  • Step 2. जब आपका दूध ज्यादा गर्म हो जाए और उबलने लगे तो आप आंच को कम कर सकते है।
  • Step 3. आपको एक चमचे की मदद से दूध को चलाते रहना है और जब आपका दूध आधा रह जाए तो इसमें चीनी को डाल दे।
  • Step 4. इसके बाद आप इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिला ले।
  • Step 5. जब चीनी दूध में अच्छे से मिल जाए तो गैस को बंद कर दे और दूध को ठंडा होने दे।
  • Step 6. आपको दूध ज्यादा ठंडा नहीं होने देना है। दूध को हल्का गर्म रहने पर किसी बर्तन या कुल्हड़ में डाल ले।
  • Step 7. अब दूध में चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा दही को डाल दे।
  • Step 8. अब इन कुल्हड़ या बर्तन को अच्छे से ढक ले और इस मीठी दही को जमने के लिए किसी गर्म जगह पर 8 से 10 घंटे के लिए रख दे।
  • Step 9. अब आपको इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए कुल्हड़ या बर्तन को 2 घंटे के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख देना है।
  • Step 10. इस तरह आपकी mishti doi recipe बनकर तैयार है। कुल्हड़ को फ्रीज से निकाले और ऊपर पिस्ता से गार्निश करके सर्व करे।

मिष्टी दोई बनाने के लिए सुझाव – Notes for Bengali Mishti Doi Recipe In Hindi

  • आपको फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करना है।
  • दूध को उबालकर आधा कर ले इससे मिष्टी दोही का स्वाद बढ़ जाता है।
  • दूध को गर्म करते समय चमचे की सहायता से चलते रहे नहीं तो दूध तली में लग सकता है।
  • दूध को जमाते समय याद रखे की दूध न तो ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा।
  • mishti dohi recipe को 5 दिन से ज्यादा स्टोर करके ना रखे।

Mishti Doi Recipe In Hindi Video

निष्कर्ष :-

आशा करता हूँ की आपको हमारी Mishti Doi Recipe पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से मिष्टी दोई बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की बंगाली मिष्टी दोई कैसे बनती है या फिर मिष्टी दोई कैसे बनाते है।  ऐसी डिश के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रहे।

Leave a Comment