आज हम आपको Gulgula Recipe In Hindi या फिर Gulgule Recipe In Hindi के बारे में बताने वाले है। इस डिश को उत्तर भारत में बहुत ज्यादा बनाया जाता है। घर पर कोई त्यौहार हो या किसी काम की शुरुआत जब भी कढ़ाई चढ़ती है तो गुलगुला जरूर बनाया जाता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो शादी के बाद ससुराल में गुलगुला बनाकर रसोई में खाना बनाने की शुरुआत करती है।
गुलगुला या गुलगुले बनाने के लिए आपको गेहू के आते में गुड़ या चीनी को पानी में मिलाकर डालना है और फिर तेल में तल लेना है। गुलगुला बनाने की विधि एकदम आसान है। अगर आप भी जानना चाहते है की गुलगुला कैसे बनाते है तो हमारे द्वारा बताये steps को फॉलो जरूर करे।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 10 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Gulgula Recipe Ingridients – गुलगुला (गुलगुले) बनाने की मुख्य सामग्री
गुलगुले बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Gulgule Recipe Ingridients | Quantity |
आटा | 2 कप |
गुड़ | 1 कप |
सौंफ | 1 टेबल स्पून |
इलायची | 1/4 चम्मच |
तेल | तलने के लिए |
गुलगुला रेसिपी | गुलगुले रेसिपी – Gulgula Recipe In Hindi
मीठे पुए बनाने की विधि के लिए आपको निचे बताये गए steps को फॉलो करना है।
Step 1. सबसे पहले आपको एक बड़े कटोरे में आधा कप गुड डाल लेना है।
Step 2. अब इस गुड़ में एक कप पानी मिला ले।
Step 3. अब किसी चम्मचे को तब तक कटोरे में घूमाते रहे जब तक गुड अच्छे से मिल न जाए।
Step 4. अब इसमें 2 कप गेहूँ का आता और 1 चम्मच सौंफ डाल दे।
Step 5. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए हल्का गाढ़ा घोल बना ले।
Step 6. इसके बाद आप 1/4 चम्मच इलायची दाना कूट कर डाले और चमचे की सहायता से मिलाये।
Step 7. एक कढ़ाई ले और तेल डालकर गर्म कर ले। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें चम्मच की सहायता से थोड़ा थोड़ा घोल को डाले। (पकोड़े की तरह घोल को डालना है)
Step 8. अब एक किसी चमचे की सहायता से पलटते हुए सुनहरा होने तक पकाये और एक प्लेट में टिश्यू रख कर निकाल ले।
Step 9. इस तरह आपकी गुलगुला रेसिपी बनकर तैयार है।
गुलगुला बनाने की विधि (गुलगुले रेसिपी) के लिए सुझाव।
अगर आप घर पर गुलगुला (गुलगुले) बनाने की सोच रहे है तो आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी है।
- आप चाहे तो गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- घोल तैयार करते समय याद रहे की घोल न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।
- आप घोल को चम्मच की सहायता से अच्छे से कुछ समय के लिए फैटे या मिलाये जिससे गुलगुले स्पंजी बने।
- गुलगुला को अधिक फूला हुआ बनाने के लिए आप बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
सूजी के गुलगुले कैसे बनाये ?
सूजी के गुलगुले बनाने के लिए आप गेहू के आटा की जगह सूजी का इस्तेमाल कर सकते है।
Gulgula | Gulgule Recipe In Hindi Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Gulgula Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से गुलगुले बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की गुलगुला कैसे बनता है या फिर गुलगुला कैसे बनाते है।