आज हम आपको Bread Rasmalai Recipe in Hindi में बताने वाले है। आपको बताते चले रसमलाई बंगाल की एक फेमस डिश है। आज के समय में बंगाल ही नहीं पुरे देश में रसमलाई को बड़े चाव से खाया जाता है। वैसे तो रसमलाई को काफी तरीको से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि को बताने जा रहे है।
Bread Rasmalai को बनाना बहुत ही आसान होता है और आपको दूकान से ब्रेड भी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आप किसी भी त्यौहार पर रसमलाई रेसिपी को बनाकर मेहमान या दोस्तों को खिला सकते है और तारीफ़ पा सकते है।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 20 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 25 से 30 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 से 4 लोगो के लिए
Bread Rasmalai Recipe Ingredients – ब्रेड रसमलाई बनाने के लिए जरुरी सामग्री
ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होने वाली है। आप निचे से पूरी लिस्ट चेक कर सकते है।
Bread Rasmalai Recipe Ingredients | Quantity |
ब्रेड स्लाइस | 10 स्लाइस |
कन्डेंस्ड मिल्क | 4 चम्मच |
दूध | 1 लीटर |
खोया | 100 ग्राम |
चीनी | 4 बड़े चम्मच |
किशमिश | 7 से 8 |
बादाम टुकड़े | 8 से 10 |
पिस्ते | 8 से 10 |
काजू | 8 से 10 |
इलायची का पाउडर | आधा चम्मच |
केसर | 3 से 4 रेशे |
Bread Rasmalai Recipe in Hindi – ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि।
अगर आप जानना चाहते है की ब्रेड की रसमलाई कैसे बनती है तो निचे दिए कुछ steps को फॉलो करना पड़ेगा।
Step 1. Bread Rasmalai Recipe बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गैस पर रख दे और गर्म करते रहे।
Step 2. अब थोड़ा उबाल आने पर उसमे केसर डाल दे। इससे दूध में केसर का रंग आ जायेगा और केसर की खुशबू आने लग जायेगी।
Step 3. अब दूध में कन्डेंस्ड मिल्क और खोया और चीनी डाल के माध्यम आंच पर पकाये , इसको बीच में चम्मच से चलाते रहे ताकि बर्तन में नीचे न लगे।
Step 4. जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो उसमे इलायची का पाउडर मिलाकर 2 मिनट तक चलने दे और फिर गैस को बंद कर दे।
Step 5. अब आपको कूकीज कटर की मदद से ब्रेड को गोल काट लेना है। अगर आपके पास कूकीज कटर नही है तो आप किसी ढक्कन या गिलास की मदद से ब्रेड को काट सकते है।
Step 6. इसके बाद कटे हुए ब्रेड के टुकड़ो को दूध में डाल दे और अच्छे से दूध में पलट कर भिगो दे। इसके 1 मिनट बाद किसी प्लेट या फिर कटोरी में निकाल ले।
Step 7. अब चमचे की मदद से ब्रेड के ऊपर दूध को डाले और ऊपर से कटे हुए काजू,बादाम और किशमिस डाल कर गार्निश कर दे।
इस तरह आपकी ब्रेड की रसमलाई बनकर तैयार है। आप इसे मेहमान या दोस्तों को सर्व कर सकते है।
Bread Rasmalai Recipe in Hindi Video
ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि के लिए कुछ सुझाव।
- अगर आपके पास ब्रेड कटाई के लिए कूकीज कटर नहीं है तो आप गिलास से काट सकते है।
- ब्रेड को दूध में ज्यादा समय तक न डुबोये। ज्यादा समय तक रखने से ब्रेड गल कर दूध में मिल जायेगे।
- ड्राई फ्रूट और कंडेन्स मिल्क डालने के बाद दूध को चम्मच से चलाते रहे जिससे तली में न लगे।
- आप दूध को केवल 2-3 दिन तक फ्रीज में रख कर इस्तेमाल करे।
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Bread Rasmalai Recipe in Hindi पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से ब्रेड रसमलाई बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की ब्रेड की रसमलाई कैसे बनती है। ऐसे ही recipe टिप्स के लिए swaddesi को जरूर चेक करे।