आज हम आपको Suji Ke Appe Recipe के बारे में बताने वाले है। अप्पे या अप्पम दक्षिण भारत में खायी जाने वाली एक बहुत ही स्वादिष्ट व प्रसिद्ध डिश है।
यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक डिश है क्युकी इसको बनाने के लिए बहुत कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। Appe Recipe को बनाकर आप बच्चो के स्कूल टिफ़िन में भी रख सकते है।
अप्पे रेसिपी बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आपको सूजी में दही डालकर घोल को तैयार कर लेना है और उसमे मसाले और सब्जिया डाल कर अप्पे बनाने वाली कढ़ाई में डालकर तैयार कर लेना है।
अगर आप भी सूजी के अप्पे बनाने की विधि या रवा अप्पे रेसिपी जानना चाहते है तो निचे बताई गयी स्टेप्स को फॉलो करे।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 10 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Suji Appe Recipe Ingridients – सूजी अप्पे मुख्य सामग्री
सूजी के अप्पे बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Suji Appe Recipe Ingridients | Quantity |
सूजी | 150 ग्राम |
दही | ½ कप |
गाजर (कसी हुई) | 1/4 कप |
हरी मिर्च (कटी हुई) | 1 हरी मिर्च |
सुखी लाल मिर्च | 2 टुकड़े किये हुए |
अदरक कसी हुई | 1 चम्मच |
हींग | 1/4 छोटा चम्मच |
जीरा | 1 छोटा चम्मच |
चना दाल | 1 चम्मच |
करी पत्ता | 10-11 पत्ते |
राई | 1/2 चम्मच |
काजू (वैकल्पिक) | 5-6 |
इनो पाउडर | ½ छोटा चम्मच |
तेल | 2 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
सूजी अप्पे रेसिपी (विधि) – Suji Ke Appe Recipe In Hindi
अप्पे घोल तैयार करने की विधि
Step 1. सबसे पहले एक पैन तेल डालकर गर्म करे।
Step 2. जब तेल मर्म हो जाए तो इसमें आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई और एक चम्मच चना डालकर भुने।
Step 3. अब इसमें 1/4 चम्मच हींग डाले और अदरक, सुखी लाल मिर्च टुकड़े, हरी मिर्च टुकड़े, करी पत्ता और काजू डालकर 5 से 10 सेकंड चमचे की सहायता से चलाये।
Step 4. इसके बाद आपको पैन के अंदर सूजी को डाल देना है। अब सूजी को हल्का भूरा होने तक पकाना है। (याद रहे गैस को कम ही रखे ताकि सूजी ज्यादा न भूने।)
Step 5. अब इस मिक्चर को एक बाउल में निकाल ले और ठंडा होने पर इसमें दही और गाजर को डालकर मिलाये।
Step 6. इसके अंदर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा सा घोल तैयार कर ले।
Step 7. अब इसको 10 से 15 मिनट के लिए किसी ढक्कन की सहायता से धक कर रख दे।
Step 8. इसके बाद आपको ढक्कन हटा लेना है और इसमें 1 चम्मच एनो पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेना है। अगर घोल गाढ़ा लगे तो आप इसमें 3-4 चम्मच पानी का डाल सकते है।
इस तरह आपका अप्पे रेसिपी बनाने के लिए घोल बन कर तैयार है। अब आप इस घोल से अप्पे तैयार कर सकते है।
सूजी के अप्पे बनाने का तरीका
Step 1. आपको अप्पे बनाने का पैन ले और इसको गर्म करे। जब गर्म हो जाए तो इसके साँचे में तेल लगा दे।
Step 2. अब आपको चम्मच की मदद से साँचो के अंदर घोल को डाल देना है।
Step 3. अब ढक्कन की मदद से पैन को ढक कर अप्पे को पकने देना है।
Step 4. जब अप्पे एक साइड से पाक जाए तो चम्मच से दूसरी साइड को भी अच्छे से सेक लेना है।
इस तरह आपकी सूजी के अप्पे की रेसिपी बन कर तैयार है आप इनको चटनी के साथ सर्व करे और खाने का मज़ा ले।
सूजी के अप्पे बनाने के लिए सुझाव।
रवा अप्पे रेसिपी बनाने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरुरी है।
- सूजी को भूनते समय गैस की आँच को थोड़ा कम ही रखे। तेज आँच पर पकाने से सूजी ज्यादा भून जायेगी और इससे स्वाद भी खराब होता है।
- आप एनो पाउडर डालने की जगह थोड़ा सा बैकिंग सोडा का इस्तेमाल सकते है।
- आप मिलाने के लिए थोड़ा खट्टा दही का इस्तेमाल करे।
- आप चाहे तो इसमें बाकी सब्जी जैसे पत्ता गोभी, ब्रोकली, शिमला मिर्च आदि का इस्तेमाल भी कर सकते है।
Suji Ke Appe Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Suji Ke Appe Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से सूजी के अप्पे बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की अप्पे रेसिपी कैसे बनाए या फिर सूजी अप्पे कैसे बनाते है। ऐसी डिश के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रहे।