आज हम आपको Samosa Banane Ki Recipe के बारे में बताने वाले है। यह एक ऐसी डिश है जिसको आप सुबह का नास्ता हो या शाम की चाय सभी के साथ खा सकते है। समोसा बाहर से एकदम क्रिस्पी होता है और इसके अंदर आलू , मटर और मसालों को मिक्स करके डाला जाता है। समोसे को बच्चो से लेकर बूढ़े सभी बहुत चाव के साथ खाते है।
अगर आप घर पर समोसा बनाने की सोच रहे है तो इसको बनाना बहुत ही आसान है। आप इसको कुछ ही समय में बना सकते है और हरी चटनी, इमली चटनी और दही आदि में से किसी के भी साथ सर्व कर सकते है। आलू समोसा बनाने की विधि जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 30-35 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 10-12 लोगो के लिए
Samosa Banane Ki Recipe Ingridients – आलू समोसा बनाने की विधि के लिए जरुरी सामग्री
होटल जैसे समोसे बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Samosa Banane Ki Recipe Ingridients | Quantity |
आटा लगाने के लिए | |
मैदा | 1/2 kg |
अजवाइन | 1 टीस्पून |
घी या तेल | 3 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
समोसा मसाले के लिए सामग्री | |
आलू | 1/2 kg |
हरी मटर | 1/2 कप |
जीरा | 1/2 टीस्पून |
हल्दी पाउडर | 1/2 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 चम्मच |
धनिया पाउडर | 1 चम्मच |
गर्म मसाला पाउडर | 1/2 टीस्पून |
अदरक लहसुन पेस्ट | 1 टीस्पून |
नींबू का रस | 1 चम्मच |
हरा धनिया बारीक कटा | 10-15 ग्राम |
सौंफ | 1 चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
तलने के लिए | |
तेल | 1/2 kg |
Samosa Banane Ki Recipe – आलू समोसा बनाने की विधि
होटल जैसे समोसे बनाने की विधि का तरीका जानना चाहते है तो आप निचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। हमने आपको समोसा का मसाला बनाने की विधि के साथ समोसा के लिए आटा कैसे लगाते है सभी को बताया है।
समोसे का मसाला बनाने की विधि
Step 1. सबसे पहले आपको आलू और मटर को कूकर के अंदर पानी में नमक डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लेना है और गैस बंद करके चेक कर ले की आलू और नमक नरम हुए है या नहीं। इसके बाद आलू को किसी चम्मच या हाथ से दबाकर मैश कर ले।
Step 2. अब एक कढ़ाई ले और उसमे 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करे। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डाले और जब जीरा चटकने लगे तो अदरक लहसुन का पेस्ट व हरी मिर्च डाले और 2 मिनट के लिए पकाये।
Step 3. इसके बाद उबाले हुए हरे मटर डाले और फिर लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर थोड़ा सा पकाये।
Step 4. अब उबालकर मैश किये आलू को कढ़ाई में डाले और थोड़ा नमक मिलाये।
Step 5. अब आलू को अच्छे से मसाले में मिला ले और फिर कटा हुआ हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले।
Step 6. अब आप गैस बंद कर दे और तैयार किये मसाले को किसी प्लेट या कटोरी में निकाल ले। अब इसको 10-15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दे।
इस तरह समोसा के अंदर भरने के लिए समोसा मसाला बनकर तैयार है।
समोसा बनाने का आसान तरीका
Step 1. सबसे पहले आप बर्तन में आटा (मैदा) ले और उसमे 2 चम्मच घी या तेल डाले और अजवाइन, नमक डालकर अच्छे से मिला ले।
Step 2. अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी मिलकर अच्छे से गूथ ले। याद रखे की आते को हल्का सा सख्त रखे। इसके बाद ऊपर प्लेट रख कर 15 मिनट के लिए रख दे।
Step 3. अब 15 मिनट बाद आटे को नरम होने तक दुबारा गूथ ले और उनका बराबर हिस्सों में गोला बना ले।
Step 4. अब गोले को ले व हतेली से थोड़ा दबाये और बेलन की मदद से रोटी की तरह गोल गोल बेल लेना है फिर चाकू की मदद से बीच से बराबर 2 हिस्सों में काट दे।
Step 5. अब किनारो पर ऊँगली की मदद से पानी लगाकर शंकू के आकर में मोड़ दे और किनारे को मिलाकर दबा दे।
Step 6. अब चम्मच को ले और 2 चम्मच तैयार किये मसाले को इसके अंदर भरे। इसके बाद ऊपर के किनारे को भी पानी लगाकर बंद कर दे।
Step 7. इसी प्रकार आप बाकी का के साथ भी यही स्टेप्स को दोहराये और सभी को एक प्लेट में रख ले।
Step 8. अब एक कढ़ाई में तेल ले और माध्यम आँच पर गर्म कर ले। तेल गर्म होने पर कढ़ाई के साइज के हिसाब से 3 से 4 समोसे को डाले।
Step 9. आप ऐसे ही समोसे हो 15 मिनट तक कम गैस पर पकने दे। जब इनका रंग गोल्डन हो जाए और क्रिस्पी दिखने लगे तो इनको एक थाली में निकाल ले।
इस प्रकार आपका समोसा बनकर तैयार है। आप इसे लाल चटनी या हरी चटनी किसी के साथ भी सर्व कर सकते है।
आलू समोसा बनाने की विधि के लिए कुछ सुझाव।
- अगर आप हरे मटर में बाजार के सफल मटर का इस्तेमाल कर रहे है तो उनको उबालने की जरुरत नहीं है।
- समोसा तलते समय गैस को माध्यम से कम करते हुए तले। ज्यादा तेज आँच पर अंदर से बिना पके रह सकते है।
- अगर आपको समोसा सर्व करने में समय है एक एक बार समोसे तो 5 मिनट के लिए आधा फ्राई कर ले और जब सर्व करना हो तब अच्छे से फ्राई कर ले।
- कुरकुरा समोसा बनाने की विधि के लिए आटा लगाते समय उसमे थोड़ा सा घी जरूर मिलाये। इससे आपका समोसा क्रिस्पी बनेगा।
Samosa Banane Ki Recipe Video
समोसा बनाने में क्या क्या लगता है?
समोसा बनाने के लिए मैदा का आटा और अंदर भरने के लिए आलू,मटर और मसाले की जरूरत पड़ती है। डिटेल से जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़े।
1 किलो मैदा में कितने समोसे बनेंगे
1 किलो मैदा में लगभग 15 से 17 समोसे बन जाते है।
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Samosa Banane Ki Recipe पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से आलू समोसा बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की aalo samosa kaise banaye. अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो इसको आगे दोस्तों में शेयर जरूर करे।