हमारा देश विविधताओं का देश है यहाँ सभी राज्यों के पहनावे से लेकर खाने में भी भिन्नता देखने को मिलती है। जिस प्रकार इडली व उपमा साउथ के राज्यों के ज्यादा खाया जाता है वैसे ही पोहा उत्तर भारत का एक फेमस नाश्ता है। आज इस लेख के अंदर में आपको Poha Recipe In Hindi के बारे में बताने वाला हूँ। पोहा वैसे तो पुरे भारत में खाने को मिल जाएगा लेकिंन महाराष्ट व गुजरात के अंदर इसे बड़े चाव से खाया जाता है। महाराष्ट में इसे पोहे और गुजरात में इसे पोहा बोलते है। अगर आप भी पोहा बनाने की विधि जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
आप चाहे तो Poha Recipe को सिंपल बना सकते है, लेकिन हम आपको कुछ सब्जियों को मिलकर पोहा बनाने की रेसिपी बताने वाले है।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 5 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Poha Recipe Ingridients – पोहा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
पोहा बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Poha Recipe Ingridients | Quantity |
पोहा | 2 कप |
प्याज (बारीक कटा हुआ) | आधा कप |
आलू (बारीक कटा हुआ) | आधा कप |
राई | 1 छोटी चम्मच |
जीरा | आधा चम्मच |
करी पत्ता | 8-10 |
हरी मिर्च | 1-2 |
हल्दी पाउडर | आधा छोटा चम्मच |
हींग | 1 चुटकी |
तेल | 1 चम्मच |
नमक | स्वाद अनुसार |
नींबू का रस | 1 चम्मच |
मूंगफली के दाने | 1 चम्मच |
नारियाल कसा हुआ | 1 चम्मच |
हरा धनिया | 1 चम्मच |
Poha Recipe In Hindi – पोहा बनाने की विधि
Poha Recipe बनाने के लिए आपको निम्नलिखित steps को फॉलो करना पड़ेगा।
Step 1. सबसे पहले किसी बर्तन में पोहा निकाल ले और अच्छे से साफ़ कर ले।
Step 2. अब इनको साफ़ पानी के अंदर धो ले। ध्यान रखे पोहा ज्यादा डियर तक न धोये। अब अतिरिक्त पानी को निकल ले और इसमें थोड़ा नमक मिलाकर साइड में रख दे।
Step 3. अब गैस चूल्हे को ऑन कर ले और उसके ऊपर कढ़ाई में तेल डाले और गर्म होने दे। अब इसमें राई डाले, जब राई चटकने की आवाज आने लगे तो इसमें 1 चुटकी हींग, हरी मिर्च,करी पत्ता डाले। अब ही 30-35 सेकंड तक पकने दे।
Step 4. जब मिर्च थोड़ी कुरकुरी हो जाए तो इसमें प्याज डाले और हल्का भूरा रंग होने तक भूने।
Step 5. अब इसमें जो आलू कटा हुआ रखा था उसको डाले और अच्छे से मिला ले।
Step 6. अब कढ़ाई को ढक कर 3-4 मिनट के लिए आलू को पकने दे। आप बीच बीच में चम्मच से घुमाते रहे ताकि कढ़ाई में ना लगे।
Step 7. अब हल्दी पाउडर को डाले और इसे मिलकर 1-2 मिनट तक पकने दे।
Step 8. अब जो पोहा भीगा कर रखे थे उनको कढ़ाई में डाले और अच्छे से मिला ले।
Step 9. अब इसको ऐसे ही 3 मिनट तक पकने दे इसमें कसा हुआ नारियल, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डाले।
Step 10. सभी को अच्छे से मिला ले और गैस बंद कर दे।
Poha Recipe In Hindi By Tarla Dalal
पोहा कौन सी चीज से बनता है?
पोहा एक ख़ास तरह की धान (चावल) से तैयार किया जाता है। जब धान को छिलके के साथ दबाया है तो यह पोहे का आकार ले लेता है।
पोहा खाने से क्या फायदा होता है?
पोहा में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल करने से शुगर लेवल कम होता है। इसमें 76.9% कार्बोहाइड्रेट और लगभग 23% पाया जाता है। अगर आप नाश्ते में पोहा का इस्तेमाल करते है तो आपके वजन को कम करने का काम करता है।
पोहा का दूसरा नाम क्या है?
पोहा को अलग अलग नामो से जाना जाता है जैसे पोहे, चिवड़ा, चिउरा, अवल, अटुकुल्लू आदि।
पोहा कितने प्रकार के होते हैं?
पोहा मुख्यतः 2 प्रकार के होते है – पतला पोहा व मोटा पोहा।
हमारे घरो में पोहा बनाने के लिए आमतौर पर मोटा पोहा इस्तेमाल में लिया जाता है।
पोहा बनाने की विधि के लिए कुछ सुझाव।
- पोहा को ज्यादा देर पानी में डुबोने से पोहा खराब हो जाता है इसलिए इसको पानी में धोते ही तुरंत किसी छलनी में निकाल ले ताकि फालतू पानी निकल जाए।
- आप पोहा बनाने के लिए हमेशा मोटा पोहा इस्तेमाल में ले।
- आप चाहे तो इसमें शिमला मिर्च, गाजर या मटर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
निष्कर्ष :-
हमने इस लेख Poha Recipe In Hindi का डिटेल से वर्णन किया है। आप एक बार इस पोहा बनाने की विधि को अवश्य इस्तेमाल करे। अगर आप के मन में कोई सवाल या कुछ पूछना हो तो आप कमैंट्स कर सकते है।