आज हम आपको Pav Bhaji Recipe In Hindi के बारे में बताने वाले है। जब भी पाव भाजी की बात चलती है तो आपके दिमाग में मुंबई का नाम सामने आता होगा। पाव भाजी महाराष्ट्र में बहुत ज्यादा फेमस और खाई जाने वाली डिश है। मुंबई में तो पाव भाजी इतना खाया जाता है की बहुत से लोग सुबह दिन की शुरुआत पाव भाजी रेसिपी से ही करते है।
पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसको सभी उम्र के लोग पसंद करते है। पाव भाजी रेसिपी को बनाते समय कई प्रकार की सब्जिओ को मिक्स करके मसालों के साथ पकाया जाता है और फिर मक्खन डालकर नरम ब्रेड के बने पाव साथ भाजी को सर्व किया जाता है। अगर आप भी पाव भाजी बनाने का तरीका या पाव भाजी बनाने की विधि जानना चाहते है तो निचे बताई हुई स्टेप्स को फॉलो करे और स्वादिष्ट पाव भाजी रेसिपी बनाये।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 25 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Pav Bhaji Ingridients – पाव भाजी मुख्य सामग्री
पाव भाजी बनाने की विधि के लिए आपको कुछ पाव भाजी बनाने की सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Pav Bhaji Ingridients | Quantity |
आलू | 1 कप टुकड़े किए हुए |
शिमला मिर्च | 1/2 कप |
मटर | 1/2 कप |
फूलगोभी | 3/4 कप |
गाजर | 1/2 कप |
प्याज | 1 कप |
टमाटर | 2 बीच के साइज के |
अदरक-लहसुन पेस्ट | 1 टी स्पून |
शिमला मिर्च | 1/2 कप |
लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून |
हल्दी पाउडर | 1/4 टेबल स्पून |
धनिया पाउडर | 1 टी स्पून |
पाव भाजी मसाला | 2 टेबल स्पून |
नींबू का रस | 1 टेबल स्पून |
नमक | स्वादानुसार |
तेल+मक्खन | 2+2 चम्मच |
पाव के लिए: | Quantity |
पाव | जरूरत के हिसाब से |
मक्खन | जरूरत के हिसाब से |
पाव भाजी रेसिपी (विधि) – Pav Bhaji Recipe In Hindi
पाव भाजी बनाने का तरीका बहुत आसान है आपको पाव भाजी बनाने की विधि के लिए आपको निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा।
Step 1. सबसे पहले आप सभी सब्जियों को अच्छे से पानी में धो कर साफ़ कर ले और एक एक जगह रख ले और प्याज वगैरह का छिलका उतार ले।
Step 2. अब एक बड़ा सा कुकर ले और सब्जियों (गाजर, मटर, गोभी) को काट कर इसमें डाले और आधा कप पानी और थोड़ा सा नमक डालकर 2 से 3 सिटी लगा ले।
Step 3. कुकर की गैस अपने आप निकलने दे और उसके बाद ढक्क्न खोले। अब किसी चम्मचे की मदद से सब्जी को मैश (कुचल) कर ले।
Step 4. अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल और 2 चम्मच मक्खन डालकर गर्म करे। इसके बाद प्याज और अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक पकाये।
Step 5. अब आप इसके अंदर कटे हुए टमाटर, शिमला मिर्च और नमक डाले व सभी को नरम होने तक पकाये।
Step 6. इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और पाव भाजी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाये।
Step 7. इसको 2 से 3 मिनट तक पकने दे और फिर उबाली हुई सब्जिया डाल दे।
Step 8. अब एक चमचे या मैसर की मदद से सभी को अच्छे से मैश कर ले ताकि कोई भी टुकड़ा न बचे और एक गाढ़ी सी ग्रेवी बन जाए।
Step 9. इसको नींबू का रस डालकर 4 से 5 मिनट तक पकने दे और फिर गैस को बंद कर दे। इसमें ऊपर से कटे हुए धनिया के पत्ते डाले।
इस तरह आपकी पाव के लिए भाजी बनकर तैयार है।
पाव को तैयार करने के लिए
Step 1. सबसे पहले एक पाव ले और एक चाकू की मदद से बीच से चीर ले।
Step 2. अब एक तवा और उसको गर्म करे। जब तवा गर्म हो जाए तो उसके ऊपर 1 चम्मच बटर डाल दे।
Step 3. पाव को बीच से चीरे हुए साइड से तवे पर रख कर सेक ले।
Step 4. इसके बाद दूसरी साइड से भी सेक ले। (आपको दोनो साइड से हल्का सुनहरा होने तक सेकना है।)
पाव परोसने के लिए
एक प्लेट के अंदर कटोरी में भाजी डालकर ऊपर से थोड़ा सा मक्खन डाल दे। अब पाव रखे और प्याज व नींबू रख कर सर्व करे।
पाव भाजी बनाने के लिए सुझाव।
- आप चाहे तो भाजी बनाने के लिए बैंगन और चकुंदर का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- पाव भाजी का स्वाद इसमें डालने वाले मक्खन पर निर्भर है। इसलिए मक्खन डालने में कंजूसी न करे।
- पाव भाजी रेसिपी के लिए आप बाजार से पाव भाजी मसाला खरीद सकते है।
- अगर आप भाजी को अच्छा सा रंग देना चाहते है तो आप कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करे।
- भाजी को आखिर में अच्छे से मैश कर ले इससे आपकी भाजी क्रीमी बनती है और खाने में स्वाद बढ़ जाता है।
पाव भाजी कहाँ का प्रसिद्ध व्यंजन है?
पाव भाजी महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन हैऔर महाराष्ट्र में मुंबई के अंदर इसको बहुत ज्यादा खाया जाता है। मुंबई पाव भाजी रेसिपी पूरी दुनिया में फेमस है।
पाव भाजी में कितनी कैलोरी होती है?
पाव की एक प्लेट के अंदर लगभग 400 से 450 कैलोरी होती है।
Pav Bhaji Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Pav Bhaji Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से पाव भाजी बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की पाव भाजी कैसे बनता है या फिर पाव भाजी कैसे बनाते है।