आज हम आपको Papdi Chaat Recipe In Hindi बारे में बताने वाले है। papdi chaat या फिर dahi papdi chaat भारत में खाई जाने वाली चटपटी चाट में से एक है। इंडियन स्ट्रीट फ़ूड में पापड़ी चाट काफी मात्रा में खाया जाता है। अगर आप बाजार नहीं जाना चाहते और फेमस दिल्ली पापड़ी चाट का मजा घर पर लेना चाहते है तो आप पापड़ी चाट को घर पर भी आसानी से बना सकते है।
पापड़ी चाट बनाने की विधि के लिए पापड़ी के ऊपर से आलू ,मुंग दाल, प्याज और चना डाला जाता है और उनके सेव (नमकीन), दही, लाल मिर्च और हरी मिर्च को डालकर परोसा जाता है। अगर आपके घर पर छोटी सी पार्टी भी है तो आप कुछ ही मिनटों में पापड़ी चाट रेसिपी बना सकते है।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 20 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Papdi Chaat Recipe Ingridients – पापड़ी चाट बनाने के लिए मुख्य सामग्री
पापड़ी चाट बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Papdi Chaat Recipe Ingridients | Quantity |
पापड़ी | 14 से 15 |
आलू उबला हुआ | 2 आलू बीच का साइज |
काबुली चने उबले हुए | 1/2 कप |
प्याज कटा हुआ | 1/2 कप |
सेव (नमकीन) | 1/2 कप |
हरा धनिया चटनी | 3 टी स्पून |
इमली की चटनी | 2 टी स्पून |
मुंग दाल उबली हुआ | 1/2 कप |
दही फैट हुआ | आधा कप |
जीरा पाउडर | 1/2 टी स्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून |
काला नमक | स्वादानुसार |
चाट मसाला | 1/2 टी स्पून |
पापड़ी चाट बनाने की विधि – Papdi Chaat Recipe In Hindi
Step 1. सबसे पहले आपको एक बाउल लेना है और उसमे उबले हुए आलू के अंदर नमक और मिर्च डालकर अच्छे से मिला लेना है।
Step 2. एक कटोरे में उबाले हुए काबुली चने में थोड़ी सी हरी मिर्च की चटनी मिलाये।
Step 3. इसी तरह आपको एक कटोरी में फैटे हुए दही को लेना है और थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से मिला ले।
Step 4. अब आपको एक प्लेट में पापड़ी रख लेनी है और उसके ऊपर आलू और थोड़ा सा प्याज डाले।
Step 5. इसके बाद आपको उबाले हुए काबुली चना को ऊपर डाल देना है।
Step 6. चना डालने के बाद ऊपर से मुंग को डाले। (मुंग को डालना वैकल्पिक है आप चाहे तो मुंग को डालना छोड़ भी सकते है। )
Step 7. इसके बाद ऊपर से चीनी डालकर फैटे हुए दही को डाले।
Step 8. अब आप मीठी लाल मिर्च की चटनी को डाले। (आप चाहे तो हमारी गुड़ इमली चटनी की रेसिपी देख सकते है।)
Step 9. अब आप जीरा पाउडर और चाट मसाला छिड़के, सेव और हरी चटनी को ऊपर से डाले।
इस तरह आपका फेमस आलू पापड़ी चाट या दही पापड़ी चाट बनकर तैयार है।
पापड़ी चाट रेसिपी बनाने के लिए सुझाव।
- आप चाहे तो हरी चटनी और लाल मिर्च चटनी को घर पर बना सकते है। इसके लिए आप हमारी चटनी रेसिपी को चेक करे। अगर घर पर चटनी बनाने समय न हो तो आप मार्किट से चटनी को खरीद सकते है।
- मूंग दाल पसंद न होने पर आप इसको ना डाले। इसके स्थान पर आप स्वीट कॉर्न व अनार का इस्तेमाल कर सकते है।
Dahi Papdi Chaat Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Papdi Chaat Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से पापड़ी चाट बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की दही पापड़ी चाट कैसे बनेगा या फिर आलू पापड़ी चाट कैसे बनाएं. ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को चेक करे।