आज हम आपको Pani Puri Recipe In Hindi के बारे में बताने वाले है। पानी पूरी या फिर गोलगप्पे भारतीय स्ट्रीट फ़ूड की जान कहे जा सकते है। हमारे देश में ही नहीं जब भी कोई विदेशी हमारे देश में घूमने के लिए आता है तो वह एक बार पानी पूरी जरूर खा कर देखता है।
उत्तर भारत में इसे “गोलगप्पा” और पश्चिम बंगाल में इसे “पुचका” बोला जाता है। वही महाराष्ट्र में “पानीपूरी” बोलते है। आप चाहे तो पानी पूरी बनाने की विधि को घर पर बनाकर देख सकते है। पानी पूरी में सूजी या फिर आटे की बनी पूरी में आलू और मसालों को डालकर मसालेदार पानी के साथ खाया जाता है।
बहुत से लोगो यही सोचकर (पानी पूरी का मसाला कैसे बनाते है या पानी पूरी का पानी कैसे बनाया जाता है) इसे घर पर बनाने की नहीं सोचते। आज हम आपको सूजी की पानी पूरी बनाना सिखाएंगे।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 20 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 30 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 5 से 6 लोगो के लिए
Pani Puri Recipe Ingridients – पानी पूरी मुख्य सामग्री
पानी पूरी रेसिपी के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
पूरी के लिए सामग्री
Ingridients | Quantity |
सूजी | आधा कप |
मैदा | आधा चम्मच |
नमक | स्वादानुसार |
बेकिंग सोडा | आधा छोटा चम्मच |
तेल | तलने के लिए |
पानी पूरी मसाला बनाने के लिए
Ingridients | Quantity |
आलू | 2 उबले हुए |
प्याज | 1 बारीक कटा हुआ |
काबुली चने | आधा कटोरी |
जीरा पाउडर | 1 चम्मच |
चाट मसाला | 1 चम्मच |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 चम्मच |
काला नमक | स्वादानुसार |
हरा धनिया | 3 चम्मच बारीक कटा |
पानी-पूरी के पानी के लिए
Ingridients | Quantity |
हरा धनिया | 1/2 कप |
पुदीना के पत्ते | 1/2 कप |
अदरक | 2 इंच टुकड़ा |
हरी मिर्च | 2 मिर्च |
चाट मसाला | 1 चम्मच |
इमली की चटनी | 2 चम्मच |
काला नमक | स्वादानुसार |
जीरा पाउडर | 1 चम्मच |
पानी पूरी बनाने की विधि – Pani Puri Recipe In Hindi
पानी पूरी रेसिपी या पानी पूरी बनाने की विधि के लिए आपको पूरी ,मसाला व पानी को बारी – बारी करके तैयार करना होगा। हमने आपको सभी स्टेप्स डिटेल में समझाई है।
पानी पूरी के लिए पूरी या गोलगप्पे बनाने का तरीका
Step 1. आपको एक कटोरे में आधा कप सूजी को डाल लेना है।
Step 2. अब आपको आधा चम्मच मैदा सूजी में डालकर मिलाना है।
Step 3. अब इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर और नमक मिलाये।
Step 4. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सूजी को अच्छे से गूथ लेना है।
Step 5. अब इस आटे को 10 मिनट के लिए गीले कपडे से ढक कर रख दे।
Step 6. 10 मिनट के बाद कपडे को हटाए और एक बार आटे को गूथ कर गोला बना ले और बेलन की सहायता से बेल ले।
Step 7. अब आप कूकीज कटर की सहायता से गोल गोल पूरी का आकार के काट ले। आप गिलास की सहायता भी ले सकते है। जो आटा बचे उसको दुबारा बेलकर यही परिक्रिया दोहराये।
Step 8. अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर ले। इसके बाद पहले से बनाई हुई पूरी को डाले।
Step 9. जब पूरी फूल कर भूरे रंग की हो जाणे तो एक चम्मचे की मदद से दूसरी साइड प्लाट दे।
Step 10. अब सभी पूरी को एक प्लेट में टिश्यू रख कर उसके ऊपर निकाल ले।
पानी पूरी मसाला बनाने की विधि
Step 1. सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में आलू, प्याज, चना, जीरा पाउडर, चाट मसाला,नमक और लाल मिर्च पावर को डाल ले।
Step 2. अब सभी को हाथ की मदद से अच्छे से मैश कर ले।
बानी पूरी का पानी बनाने की विधि
Step 1. सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छे से धो कर एक प्लेट में रख ले।
Step 2. इसके बाद मिक्सी का जार ले और उसमे पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, नींबू का रस, व अदरक डाल कर अच्छे से पीस ले।
Step 3. अब चटनी बन जायेगी इसको एक बर्तन में निकाल कर पानी मिला ले।
Step 4. अब इसमें काला नमक, जीरा मसाला, इमली की चटनी को डालकर मिलाये और थोड़ी देर फ्रीज में रख कर ठंडा कर ले।
इस तरह आपका गोलगप्पा का पानी बनकर तैयार है।
पानी पूरी बनाने की विधि
Step 1. सबसे पहले पूरी को बीच से थोड़ा तोड़ कर इसमें मसाला भर ले।
Step 2. अब एक चम्मच की मदद से इसमें थोड़ी सी मीठी लाल चटनी को डाले।
Step 3. अब इस पूरी को तैयार किये पानी में डुबो ले और खाने का मजा ले।
पानी पूरी रेसिपी बनाने के लिए सुझाव।
- आप पूरी बनाते समय सूजी के साथ मैदा की जगह आटा भी इस्तेमाल कर सकते है।
- आप मसाले में चना को इस्तेमाल करने से पहले थोड़ा पीस ले या उबाल कर ले।
- पूरी को तलने के बाद कुछ समय धूप में रख दे इससे पूरी एकदम करारी हो जायेगी।
- पानी बनाने के बाद उसको 1-2 घंटे के लिए फ्रीज में रख दे इससे पानी का स्वाद बढ़ जाता है।
Pani Puri Recipe In Hindi Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Pani Puri Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से पानी पूरी बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की पानी पूरी कैसे बनाते है या फिर गोलगप्पे कैसे बनाएं. ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को चेक करे।