दही वड़ा रेसिपी (दही भल्ले) – Dahi Vada Recipe In Hindi

5/5 - (6 votes)

आज हम आपको dahi vada recipe in hindi के बारे में बताने वाले है। दही बड़ा रेसिपी इंडियन स्ट्रीट फ़ूड की एक फेमस डिश है। वैसे तो दही वड़ा पुरे भारत में बनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में जैसे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि जगह पर दही भल्ले रेसिपी का स्वाद कुछ ज्यादा ही मजेदार होता है। घर पर कोई मेहमान आये हो या त्यौहार का दिन आप आसानी से घर पर दही वड़ा रेसिपी बनाकर तैयार कर सकते है।

दही वड़े को बनाने के लिए आपको उड़द की दाल को भिगोकर पीस लेना है फिर और उस घोल को तेल में पकोड़े की तरह तल ले। इसके बाद दही, चटनी और मसाले डालकर खाये और दही वड़ा रेसिपी का मज़ा ले। अगर आप भी दही वड़ा बनाने का तरीका जानना चाहते है तो हमारी दही वड़ा बनाने की विधि को पूरा जरूर पढ़े।

Dahi Vada Recipe In Hindi

  • तैयारी में लगाने वाला समय – 4 से 5 घंटे
  • पकने में लगाने वाला समय – 30 मिनट
  • कितने लोगो के लिए बनेगा – 4 से 5 लोगो के लिए

Dahi Vada Ingridients – दही वड़ा (दही भल्ले) बनाने के लिए मुख्य सामग्री

दही वड़ा या दही भल्ले बनाने के लिए आपको Dahi Vada Ingridients की जरूरत पड़ेगी। आप निचे से ingredients list को चेक कर सकते है।

दाल के वड़े बनाने के लिए सामग्री Quantity
उड़द दाल 1 कप
हींग 1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
गुनगुना पानी 3 कप
परोसने के लिए सामग्री Quantity
दही2 कप
चीनी 3 चम्मच
जीरा पाउडर2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर1 टी स्पून 
 काली मिर्च पाउडर1/2 टी स्पून
 हरा धनिया2 टेबल स्पून बारीक कटा
मीठी लाल चटनी 3 चम्मच
हरी मिर्च चटनी 2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला 2 चम्मच

दही वड़ा रेसिपी (दही भल्ले) – Dahi Vada Recipe In Hindi | दही बड़ा रेसिपी

दही वड़ा बनाने की विधि में आपको निचे दी हुए steps को फॉलो करना पड़ेगा।

Step 1. सबसे पहले उड़द की दाल ले और उसको अच्छे से धो कर साफ़ कर ले फिर 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दे।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 2. इसके बाद आप देखेंगे की दाल अच्छे से फूल गयी है। आपको पानी निकाल देना है और दाल को मिक्सी में डालकर थोड़ा दरदरा सा पीस लेना है।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 3. अब इस पीसी हुई दाल को एक कटोरे में डाल ले और इसमें नमक और थोड़ी सी हींग डालकर अच्छे से 4-5 मिनट के लिए फैट ले।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 4. आपको एक कढ़ाई लेनी है और इसमें तेल डालकर माध्यम आँच पर चम्मच की सहायता से वड़े को तले।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 5. किसी चमचे की मदद से अच्छे से पलट कर तले और जब सुनहरे रंग के हो जाए तो इनको बहार निकाल ले।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 6. बाहर निकलते समय एक प्लेट पर टिश्यू पेपर के ऊपर निकाले ताकि कुछ तेल टिश्यू सोख ले।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 7. अब एक पतीले में थोड़ा गुनगुना पानी डालकर 10 से 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दे ताकि वड़ा नरम हो जाए।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 8. आपको अपने दोनो हाथ के बीच में वड़ा रख कर हल्के हाथो से दबाकर इसमें से पानी निचोड़ लेना है।

 Dahi Vada Recipe In Hindi

Step 9. अब आप एक प्लेट ले और पानी निचोड़े हुए भल्ले को उसमे रख ले।

 Dahi bhalla Recipe In Hindi

दही वड़ा या दही भल्ला बनाने के लिए

Step 1. सबसे पहले एक कटोरे में दही ले और चीनी डालकर चम्मचे की मदद से अच्छे से घुमाकर फैट ले।

 Dahi bhalla Recipe In Hindi

Step 2. एक प्लेट में 3 से 4 वड़े रखे। अब उनके ऊपर दही डाले और ऊपर से मीठी लाल चटनी और हरी मिर्च चटनी डाले। इसके बाद जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डाल कर दही बड़ा या दही भल्ले को तैयार कर ले और खाने का मजा ले।

 Dahi bhalla Recipe In Hindi

दही वड़ा रेसिपी (दही भल्ले) बनाने के लिए सुझाव।

  • दही वड़ा बनाते समय दाल के पेस्ट को चम्मच से अच्छी तरह फैट ले। इससे आपके वड़े फूले हुए और सपंजी बनेगे।
  • आप चाहे तो मुंग दाल का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए उड़द की दाल और मुंग दाल को दरबार मात्रा में ले।
  • वड़ा को तलते समय गैस को माध्यम रखे। ज्यादा गर्म तेल में पकने से वड़े अंदर से बिना पके रह जायेगे।
  • वड़ा तलने के बाद 15 मिनट के लिए गुनगने पानी में डुबो दे। इससे भल्ले नरम हो जायेगे और खाने में भी स्वादिष्ट बनेगे।
  • आप चाहे तो दही को बिना चीनी मिलाये भी इतेमाल में ले सकते है।

Dahi Vada (dahi bhalle) Recipe Video

निष्कर्ष :-

आशा करता हूँ की आपको हमारी Dahi Vada Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से दही वडा बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की दही वड़ा कैसे बनता है या फिर दही भल्ले कैसे बनाते है।

Leave a Comment