आज हम आपको Veg Pulao Recipe In Hindi के बारे में बताने वाले है। वेज पुलाव या वेजिटेबल पुलाव चावल से बनने वाली एक डिश है। सुबह का नास्ता हो या दिन का लंच आप आसानी से कुछ ही समय में वेज पुलाव को बनाकर तैयार कर सकते है।
वेज पुलाव बनाने की विधि के लिए आपको आपको सब्जियों को तल लेना है और चावल डालकर थोड़ा पानी मिलाना है और 2 से 3 सिटी लगवा लेनी है। वेजिटेबल पुलाव बनाने की विधि अगर कोई बच्चा भी देख ले तो आसानी से इसको बनाकर तैयार कर सकता है।
अगर आप भी वेज पुलाओ या वेजिटेबल पुलाव बनाने का तरीका जानना चाहते है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 25 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 लोगो के लिए
Veg Pulao Recipe Ingridients – वेज पुलाव (वेजिटेबल पुलाव) मुख्य सामग्री
वेज पुलाव रेसिपी के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Veg Pulao Recipe Ingridients | Quantity |
बासमती चावल | 500 ग्राम |
टमाटर | 1 छोटा साइज |
प्याज | 1 बीच का साइज |
हरा मटर | 100 ग्राम |
बीन्स | 100 ग्राम |
गाजर | 100 ग्राम |
तेज पत्ता | 1 |
दालचीनी | 1 इंच टुकड़ा |
जीरा | 2 टी स्पून |
लौंग | 2 |
हल्दी पाउडर | 1/4 टी स्पून |
लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून |
धनिया पाउडर | 1 टी स्पून |
गर्म मसाला पाउडर | 1/4 टी स्पून |
हरा धनिया | 2 चम्मच |
तेल | 2 चम्मच |
घी | 1 टी-स्पून |
नमक | स्वादानुसार |
वेजिटेबल पुलाव (वेज पुलाव) बनाने की विधि – Veg Pulao Recipe In Hindi
Step 1. सबसे पहले आपको चावल को अच्छे से साफ़ कर ले और 30 मिनट के लिए पानी में भिगो कर रख दे।
Step 2. अब चावल अच्छे से भीग गए है। इनको एक छलनी की सहायता से छान ले जिससे पानी अलग हो जाए।
Step 3. अब एक प्रेशर कुकर ले और इसमें घी और तेल डाल दे। जब तेल से धुआँ निकलने लगे तो इसमें तेल पत्ता और जीरा डाले।
Step 3. अब इसमें दालचीनी और लौंग डालकर 20 सेकंड के लिए भुने। अब इसमें काटी हुई प्याज को डाल दे और पकाये।
Step 4. अब आपको टमाटर, बीन्स और गाजर को डाल देना है।
Step 5. इनको 2 मिनट तक चम्मचे की सहायता से घूमते हुए पकाना है।
Step 6. इसके बाद इनमे भिगोये हुए चावल डाले और लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गर्म मसाला पाउडर और नमक डाले।
Step 7. अब चमचे की सहायता से चलते हुए 2 मिनट के लिए भून लेना है।
Step 8. अब पानी डालकर घुमाये और ढकन लगाकर 2 सिटी लगने तक पकने दे और गैस को बंद कर दे।
Step 9. जब कुकर से सारी गैस निकल जाए तो ढक्क्न को हटा दे और प्लेट में निकालकर सर्व करे।
इस तरह आपकी मिक्स्ड वेज पुलाव रेसिपी बना सकते है। इसके बाद खाने का मजा ले।
वेज पुलाव (वेजिटेबल पुलाव) बनाने के लिए सुझाव।
- पुलाव बनाने के लिए समय की कमी हो तो आप चावल को 30 मिनट की बजाय 5 मिनट भी भिगो सकते है।
- अगर घर में कुकर न हो तो आप कढ़ाई में भी वेजिटेबल पुलाव को बना सकते है। इसके लिए आपको कढ़ाई को ढक कर चावल पकाना है।
- पानी डालते समय याद रखे की आपको चावल का दोगुना पानी डालने है।
- 2 सिटी लगने के बाद आपको कुकर को तुरंत नहीं खोलना है बल्कि उसकी गैस निकलने तक इंतज़ार करे।
- आप अपने हिसाब से सब्जियों में बदलाव कर सकते है चाहे तो आप पनीर भी डाल सकते है।
Veg Pulao Recipe In Hindi Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Veg Pulao Recipe In Hindi रेसिपी पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से वेज पुलाव बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की वेजिटेबल पुलाव कैसे बनाते है या फिर वेज पुलाओ कैसे बनाएं. ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट को चेक करे।