दोस्तों, हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से दिल्ली की प्रसिद्ध Daulat Ki Chaat Recipe के बारे में बताने वाले है। जब भी दिल्ली में सर्दियों का आवगमन शुरु होता है तो आपको बाजार में दौलत की चाट मिठाई देखने को मिलने लग जायेगी।
यह केवल आपको सर्दियों के मौसम में ही देखने को मिलती है। दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश के लखनऊ में भी दौलत की चाट को बड़े चाव से खाया जाता है। दौलत की चाट बनाने की विधि बिलकुल आसान है।
आप घर पर दौलत की चाट बनाना चाहते है तो आपको दूध को उबालकर उसमे क्रीम को डालना है और फिर विनेगर और चीनी पाउडर को डालकर दूध को झाग आने तक मथना है।
अगर आप भी डिटेल से जानना चाहते है की दौलत की चाट कैसे बनाते है या फिर दौलत की चाट कैसे बनाए तो निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करे।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 10 घंटे
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 2 से 3 लोगो के लिए
Daulat Ki Chaat Ingridients – दौलत की चाट बनाने की सामग्री
दौलत की चाट बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Daulat Ki Chaat Ingridients | Quantity |
दूध (फुल क्रीम) | 1 लीटर |
दूध मलाई (क्रीम) | 500 ग्राम |
चीनी पाउडर | स्वादानुसार |
टारटर की क्रीम | 1 टी स्पून |
केसर | 4 रेशे |
इलायची पाउडर | 3/4 टी स्पून |
बादाम लंबे कटे हुए | 5 |
पिस्ता कटे हुए | 6 |
दौलत की चाट रेसिपी – Daulat Ki Chaat Recipe In Hindi
Step 1. सबसे पहले आपको एक पतीले में फुल क्रीम दूध को लेकर थोड़ा गाढ़ा होने तक उबाल लेना है और फिर एक बड़े से बर्तन में डाल दे।
Step 2. इसके बाद एक कटोरी में 2 चम्मच दूध डालकर उसमे केसर के रेशे डाल दे।
Step 3. उबले हुए दूध को ठंडा करे और इसमें क्रीम को डालकर अच्छे से मिला ले।
Step 4. अब आपको इसमें 1 टी स्पून टारटर क्रीम की डालना है।
Step 5. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार चीनी पाउडर और 3/4 टी स्पून इलायची पाउडर डालकर मिला ले।
Step 6. जब सभी चीज़े अच्छे से मिला लो उसके बाद आपको 10 घंटो तक फ्रीज में रख देना है।
Step 7. इसके बाद आप बतर्न को फ्रीज से निकले और ठंडे दूध को इलेक्ट्रिक मिक्सचर की सहायता से अच्छे से फेंटे।
Step 8. जब इसमें झाग बनने लगे तो एक चमचे मदद से झाग को एक बर्तन में निकाल ले।
Step 9. ऐसे ही आपको केसर वाला दूध डालकर इलेक्ट्रिक मिक्सचर से फैटना है और झाग को निकाल लेना है।
Step 10. निकाले गए झाग को एक कटोरे में डालकर ऊपर से बादाम और पिस्ता से गार्निश करे और सर्व करे।
इस प्रकार आपका daulat ki chaat recipe बनकर तैयार है।
दौलत की चाट बनाने के लिए सुझाव।
- आपको फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करना है।
- अगर आपके पास टारटर क्रीम मौजूद न हो तो आप वाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते है।
- चीनी को डालने से पहले मिक्सी में थोड़ा पीस लेना है जिससे वह दूध में आसानी से घुल जायेगी।
- मिक्सचर को फैटने से पहले रात भर फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दे इससे झाग ज्यादा मात्रा में बनने में आसानी होगी।
- आप चाहे तो ऊपर से चांदी का वर्क लगा सकते है।
Daulat Ki Chaat Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Daulat Ki Chaat Recipe In Hindi पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से दौलत की चाट बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की दौलत की चाट कैसे बनती है या फिर दौलत की चाट कैसे बनाते है। ऐसी डिश के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रहे।