Matar paratha Recipe in Hindi | मटर पराठा बनाने की विधि 

5/5 - (4 votes)

आज हम आपको Matar paratha recipe के बारे में बताने वाले है। सुबह का नाश्ता बिना पराठो के अधूरा सा लगता है। मटर पराठा वैसे तो एक पंजाबी डिश है लेकिन इसको हमारे पुरे देश में मटर पराठा को बहुत पसंद किया जाता है। यह एक पौष्टिक आहार है जिसको आप बच्चो को देते समय उनकी सेहत का ध्यान भी रखते है। मटर पराठा रेसिपी में हमारे शरीर के लिए आवश्यक फाइबर पाए जाते है जो पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करते है। तो चलो आपको मटर पराठा बनाने की विधि के बारे में डिटेल से बताते है।

Matar paratha Recipe in Hindi

  • तैयारी में लगाने वाला समय – 15 मिनट
  • पकने में लगाने वाला समय – 15 मिनट
  • कितने लोगो के लिए बनेगा – 3 से 4 लोगो के लिए

Matar paratha Recipe Ingridients – मटर पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मटर पराठा बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।

Matar paratha Recipe IngridientsQuantity
आटा2 कप
नमक स्वादानुसार
मटर 1 कप
हरी मिर्च 2 कटी हुई
हरा धनिया2 चम्मच
जीरा 1/2 चम्मच
प्याज 1 कटा हुआ
लहसुन 2-3 कालिया
अदरक 1/2 चम्मच कद्दूकस किया
धनिया पाउडर1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर1/4 चम्मच
गर्म मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
तेल, घी, बटर 1-2 चम्मच

Matar paratha Recipe in Hindi – मटर पराठा बनाने की विधि।

अगर आप जानना चाहते है की मटर पराठा कैसे बनाते है तो निचे दिए कुछ steps को फॉलो करना पड़ेगा।

Step 1. सबसे पहले आपको किसी परात में 2 कप आटा डाल लेना है। अब इसमें थोड़ा सा नमक मिला ले और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गूंद ले। इसके बाद आप इसे किसी कपडे से ढक कर 15 मिनट के लिए रख दे.

Matar paratha Recipe

Step 2. अब एक पतीले में पानी डाले और उसमे थोड़ा नमक मिला दे। अब मटर डालकर गैस पर नरम होने तक उबलने दे। जब मटर उबलकर नरम हो जाए तो गैस से उतार ले।

Matar paratha Recipe

Step 3. मटर को ठंडा होने के लिए रख दे और जब मटर ठंडा हो जाए तो इसमें हरा धनिया मिला कर थोड़ा दरदरा पीस ले।

Matar paratha Recipe

Step 4. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल ले और गर्म करे। इसमें जीरा डाले और तब जीरा भुनने लगे तो इसमें प्याज, अदरक और लहसुन दाल कर थोड़ा सा 2 मिनट के लिए पकाये।

Matar paratha Recipe

Step 5. अब इसमें पीसे हुए मटर डाले और धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गर्म मसाला पाउडर और थोड़ा सा नमक मिलाये। अब इसको 2 मिनट तक पकाये और गैस से निचे उतार दे और ठंडा होने दे।

Matar paratha Recipe

Step 6. अब एक बार आटे को थोड़ा गूंद ले और इसकी लोई बनाकर हल्का सा चपटा करने के बाद मटर की स्टफिंग को लोई के बीच में रखे।

Matar paratha Recipe

Step 7. अब सभी किनारे को अच्छे से मिलाकर इसको गोल आकर का बना ले।

Matar paratha Recipe

Step 8. इसके बाद सुख आटा लगाकर पराठे को रोटी जितना बड़ा बेल ले।

Matar paratha Recipe

Step 9. अब तवे को माध्यम आँच पर गर्म करे और पराठे को तवे पर डाले। अब उसके दोनो तरफ घी या तेल लगाकर अच्छे से सेक ले।

Matar paratha Recipe

Step 10. अब पराठे को एक प्लेट के अंदर निकाल ले। इसी तरह आप बचे हुए आटे के भी पराठे को बना ले और प्लेट में डालकर सर्व कर सकते है।

Matar paratha Recipe

इस तरह आप घर पर मटर पराठा रेसिपी बना सकते है।

Matar paratha Recipe Sanjeev Kapoor Video

मटर पराठा बनाने की विधि के लिए कुछ सुझाव।

  • मिक्सी न होने पर आप मटर को पीसने के लिए किसी चमचे की सहायता ले सकते है।
  • अगर बच्चो के लिए बनाने वाले है तो मिर्च को कम कर सकते है।
  • आप चाहे तो प्याज और मसाले को बिना भुने भी इस्तेमाल कर सकते है।

निष्कर्ष :-

आशा करता हूँ की आपको हमारी Matar paratha Recipe पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से मटर पराठा बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले मसालों और स्टेप्स को बताया है। अगर आपको हमारा आर्टिकल Hare Matar ka Paratha कैसे बनता है पसंद आया तो इसको आगे दोस्तों में शेयर जरूर करे। आप और recipe के Swaddesi India के और भी आर्टिकल देख सकते है।

Leave a Comment