आज हम आपको Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe के बारे में बताने वाले है। भरवा लाल मिर्च के अचार को पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। गर्मियों में मौसम में तो लाल मिर्च का भरवा अचार खाने का स्वाद ही अलग होता है।
ज्यादातर लोग अचार को बाजार से ही खरीदते है। लेकिन बाजार में मसलो के साथ प्रेजर्वेटिव का काफी मात्रा में इस्तेमाल कियाजाता है जो हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। पहले के समय में भरवा लाल मिर्च के अचार को घर पर ही बनाया जाता था।
लेकिन आजकल पहले के समय के अचार का स्वाद लाना मुश्किल है क्युकी लोगो को भरवा लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि का ज्ञान कम होता है। लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने की विधि बहुत ही आसान है।
आपको बताते चले की आप घर पर आसानी से Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe को बनाकर तैयार कर सकते है। इसके लिए आप निचे बताये गयी स्टेप्स को फॉलो करे।
- तैयारी में लगाने वाला समय – 5 मिनट
- पकने में लगाने वाला समय – 25 मिनट
- कितने लोगो के लिए बनेगा – 2 से 3 लोगो के लिए
Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe Ingridients – भरवा लाल मिर्च का अचार बनाने की सामग्री
भरवा लाल मिर्च का चार बनाने की विधि के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी। हमने कुछ सामग्री की लिस्ट बनायीं है। इसके अलावा भी आप अपने हिसाब से कुछ चीजों को जोड़ सकते है व हटा सकते है।
Bharwa Lal Mirch Achar Ingridients | Quantity |
साबुत धनिया | 3 चम्मच |
लाल मिर्च (मोटे वाली) | 500 ग्राम |
मेथी दाना | 3 चम्मच |
राई | 3 से 4 चम्मच |
जीरा | 2 चम्मच |
सौंफ | 3 चम्मच |
कलौंजी | 3 चम्मच |
हल्दी | 2 चम्मच |
काला नमक | स्वादानुसार |
चाट मसाला | 1 टेबल स्पून |
सरसो का तेल | 250 ml |
भरवा लाल मिर्च का अचार – Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe
- Step 1. सबसे पहले लाल मिर्च को साफ़ पानी में अच्छे से धो कर कपडे से पूंछ ले और थोड़ी देर के लिए धुप में रख दे।
- Step 2. इसके बाद गैस पर कढ़ाई रख कर इन सभी मसालों (धनिया, सौंफ,कलौंजी, मेथी दाना और राई ) को उसके अंदर डालकर भुने करे।
- Step 3. मसालों को हल्का गर्म होने तक ही भुने। जब मसलो से खुशबू आने लगे तो गैस को बंद कर दे और मसालों को प्लेट में निकाल के ठंडा कर ले।
- Step 4. अब इन मसालों को मिक्सी के जार में डालकर दरदरा पीस ले।
- Step 5. इसके बाद पीसे हुए मसाले के अंदर हल्दी, काला नमक, चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला ले और 1 चम्मच सरसो के तेल को गर्म करके ठंडा करके मसाले में डाले।
- Step 6. इस प्रकार आपका लाल मिर्च का अचार का मसाला बनकर तैयार है। अब चाकू की मदद से मैच के बीच से चीरा लगा ले।
- Step 7. तैयार किए मसाले को सभी मिर्च के अंदर भर ले।
- Step 8. अब एक कांच के कंटेनर में सभी मिर्च को रख कर ऊपर से सरसो का गर्म करके ठंडा किया तेल डाले और डब्बे को अच्छे से बंद कर दे।
- Step 9. आपको इस कांच के कंटेनर या डब्बे को 5 से 6 दिन तक धूप में रखना है ताकि मिर्च के अंदर की नमी ख़त्म हो जाए।
इस प्रकार आपका Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe बनकर तैयार है।
लाल मिर्च भरवा अचार बनाने के लिए सुझाव।
- आप जिस डब्बे में अचार को भर के रखना चाहते है उसे गर्म पानी से अच्छे से धो कर धूप में सूखा ले।
- अचार में सरसो का तेल डालने से पहले तेल का कच्चापन खत्म करे। इसके लिए तेल को भाप आने तक गर्म करे और फिर तेल को ठंडा कर के।
- मिर्च को साफ़ पानी में धोने के बाद कुछ समय के लिए धुप में रखे।
- अचार को डब्बे में डालने के बाद अच्छे से बंद करके 3-4 दिन तक धुप में रखे। इससे अचार से नमी खत्म हो जाती है और मिर्च गल भी जाती है।
Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe Video
निष्कर्ष :-
आशा करता हूँ की आपको हमारी Bharwa Lal Mirch Ka Achar Recipe Hindi पसंद आयी होगी। हमने आपको डिटेल से लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने की विधि में इस्तेमाल होने वाले स्टेप्स को बताया है इससे आपको दोबारा नहीं सोचना पड़ेगा की राजस्थानी लाल मिर्च का अचार कैसे बनाए या फिर भरवा लाल मिर्च का अचार कैसे बनाते है। ऐसी डिश के लिए आप हमारी साइट से जुड़े रहे।